समस्त अधिवक्तागण को सुचित किया जाता है कि माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बीकानेर द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में दिनांक 21 जून, 2026 (रविवार) को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर, बीकानेर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 7ः00 बजे से 7ः30 बजे तक नवीन न्यायालय परिसर, बीकानेर के ध्वजारोहण स्थान पर स्थित निर्धारित स्थल पर किया जाएगा।
अतः बार एसोसिएशन, बीकानेर के समस्त सम्मानित अधिवक्तागण से अनुरोध है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर योगाभ्यास में सहभागिता प्रदान करें तथा स्वस्थ जीवन एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति के इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।


आपकी गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है।